ICC Men's T20 World Cup : सुपर 8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब और कहां?
India vs South Africa, 43rd Match, Super 8 Group 1 (X1 v X4), ICC Men's T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम Suryakumar Yadav की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और बिना कोई मैच गंवाए सुपर 8 चरण में पहुंच चुकी है। अब उसका पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है। अगर आप यह मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी तारीख, समय और वेन्यू की जानकारी जरूर नोट कर लें।
कब शुरू होगा मैच?
22 फरवरी, रविवार को सुपर 8 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में होगा। दूसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और ठीक 7 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। ऐसे में फैंस समय से पहले टीवी या स्टेडियम में अपनी जगह बना लें।
दोनों टीमें अब तक अजेय
भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका भी इस विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। यानी सुपर 8 में यह मुकाबला दो अजेय टीमों के बीच होगा। साल 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने थे, जहां भारत ने खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों की टक्कर देखने को मिलेगी।
Indian team squad: Ishan Kishan (wicketkeeper), Abhishek Sharma, Tilak Verma, Suryakumar Yadav (captain), Hardik Pandya, Shivam Dubey, Rinku Singh, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Varun Chakravarthy, Jasprit Bumrah, Sanju Samson, Mohammed Siraj, Washington Sundar, Arshdeep Singh.
South Africa squad: Aiden Markram (captain), Quinton de Kock (wicketkeeper), Ryan Rickelton, Dewald Brewis, David Miller, Tristan Stubbs, Marco Jansen, Corbin Bosch, Kagiso Rabada, Keshav Maharaj, Lungi Ngidi, Jason Smith, George Linde, Anrich Nortje, Kwena Mphaka.
