ICC Women ODI World Cup 2025 : ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ग्रेस हैरिस बाहर

ICC Women ODI World Cup 2025: Big blow to Australia, Grace Harris out
 
Grace Harris

ICC Women ODI World Cup 2025 :   भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी और 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी

हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा है। टीम की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो गई हैं। 20 सितंबर को भारत के खिलाफ खेले गए तीसरे और निर्णायक ODI के दौरान फील्डिंग करते समय उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनके ठीक होने में लंबा समय लगेगा, ऐसे में उनका विश्व कप खेलना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

dfgdf

धमाकेदार ऑलराउंडर रही हैं हैरिस

ग्रेस हैरिस अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 54 T20I मैचों में 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए हैं और 21 इंटरनेशनल विकेट भी अपने नाम किए हैं। ODI में भी वह 12 मैचों में 12 विकेट ले चुकी हैं।

हीथर ग्राहम को मिला मौका

हैरिस की जगह चयनकर्ताओं ने हीथर ग्राहम को टीम में शामिल किया है। 28 वर्षीय ग्राहम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दो नेशनल क्रिकेट लीग मैचों के बाद भारतीय दौरे पर टीम से जुड़ेंगी। वह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और अब तक 6 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं, जिनमें 9 विकेट हासिल किए हैं। खास बात यह है कि वह लगभग 6 साल बाद एक बार फिर ODI क्रिकेट खेलेंगी। उन्होंने अपना पिछला एकदिवसीय मैच अक्टूबर 2019 में खेला था।

dfdf

ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम (वर्ल्ड कप 2025):

एलीसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलीस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेरेहम।

Tags