ICC World Cup 2023 IND vs PAK : India के 9 क्रिकेटरों को World Cup में Pakistanके खिलाफ खेलने का है अनुभव
Also Read - माननीय राष्ट्रपति ने ए के टी यू के स्टार्टअप का लिया जायजा
इन दोनों के अलावा team india में शामिल Ravindra Jadeja (2015), Ravichandran Ashwin (2015), Mohammed Shami (2015), KL Rahul (2019), Hardik Pandya (2019), Kuldeep Yadav (2019), Jasprit Bumrah (2019) भी World Cup के खिलाफ विश्व कप मुकाबले खेल चुके हैं।Shami ने तो 2015 के मैच में 35 रन देकर चार विकेट लिए थे वहीं Rahul ने 2019 में 57 रन बनाकर रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की थी। कुलदीप ने 2019 में 32 रन देकर दो विकेट लिए थे और बाबर आजम को बोल्ड किया था।
Also Read - गिलोय-पपीता के फायदे जानिए क्या क्या है
विराट कोहली तो पिछले तीन विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं। उन्होंने 2011 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नौ और 2019 में 77 रन की पारी खेली थी। वर्तमान टीम में विराट और रोहित ही ऐसे दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में दो या उससे अधिक मैच खेले हैं। रोहित ने 2015 के मैच में 15 रन बनाए थे।
Also Read - भारत हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के ग्रुप सी में कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ
कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान के पांच क्रिकेटरों को 2019 के विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने का अनुभव है। ये क्रिकेटर बाबर, फखर जमान, इमाम उल हक, शादाब खान और हसन अली हैं। बाबर ने 2019 विश्व कप के मैच में 48 और फखर जमान ने 62 रन की पारी खेली थी। इमाम सात रन बना सके थे। हसन अली और शादाब खान बेहद महंगे साबित हुए थे। हसन ने नौ ओवर में 84 रन लुटाए थे, जबकि शादाब ने नौ ओवर में 61 रन खर्च किए थे।