ICC World Cup 2023 RSAvsENG : South Africa  ने  रच दिया इतिहास England को 229 रनों हराया 
 

ICC World Cup 2023 RSAvsENG: South Africa created history by defeating England by 229 runs
J

ICC World Cup 2023 RSAvsENG : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में South Africa  ने इतिहास रच दिया. South Africa ने England को 229 रनों के विशाल अंतर से हराया. वनडे में England  की यह सबसे बड़ी हार है. South Africa   ने पहले खेलने के बाद हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक की बदौलत 399 रन बनाए थे |

इसके जवाब में England की टीम 170 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में  South Africa  के लिए गेराल्ड कोएटजी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं लुंगी नगिदी और मार्को यानसेन को दो-दो सफलता मिलीं. इस World Cup  में इंग्लैंड की यह तीसरी हार है |

Also Read - भारत हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के ग्रुप सी में कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ

पिछले मैच में नीदरलैंड से हारने वाली South Africa  ने धमाकेदार जीत के साथ वापसी की है। हेनरिच क्लासेन ने इस साल की अपनी तीसरी और कुल चौथी शतकीय पारी खेली। मार्को यानसेन ने भी 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें तीन चौके और छह छक्के शामिल थे।

Y

Also Read - ICC World Cup 2023 SLvsNED : Netherlands Lucknow में टॉस जीतकर पहले

पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाने वाली South Africa टीम ने रीजा हेंड्रिक्स (85) और रसी वान डर डुसेन (60) की मदद से अच्छी शुरुआत की थी। दोनों ने दूसरे विकेट पर 121 रन की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद पारी के मध्य ओवरों में अफ्रीकी टीम लड़खड़ाने लगी थी तो क्लासेन और यानसेन ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 151 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में कप्तान तेम्बा बावुमा अस्वस्थ होने के कारण नहीं उतरे। एडेन माार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी संभाली।मैच के दौरान गर्मी और उमस के कारण दोनों टीमों के खिलाड़ी परेशान नजर आए। क्लासेन की मांसपेशियों में खिंचाव भी आया लेकिन उन्होंने पिच पर डटे रहने का फैसला किया। उन्होंने 47वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर एक छक्का और चौका लगाते हुए अपना शतक पूरा किया।


 

null


 

Share this story