ICC World Cup 2023 : पहली बार  World Cup खेलेंगे ये सात खिलाडी 

ICC World Cup 2023 These seven players will play the World Cup for the first time
icc
ICC World Cup 2023 :वनडे विश्व कप   (World Cup 2023 ) के 13वें संस्करण के लिए भारतीय टीम  (Indian Cricket Team )का एलान हो गया है। 15 सदस्यीय टीम में आठ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास विश्व कप में पहले से खेलने का अनुभव है। वहीं, सात क्रिकेटर पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। टीम में विराट कोहली (Virat Kohli)  सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास तीन विश्व कप   (World Cup 2023 ) में खेलने का अनुभव है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो बार वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े आयोजन में हिस्सा लिया है।

2019 और 2023 के बीच भारतीय टीम में काफी बदलाव हो चुके हैं। पिछली बार टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इस बार बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) के हाथ में बागडोर है। वह पहली बार विश्व कप   (World Cup 2023 ) में टीम की कमान संभालेंगे। चार साल में सिर्फ कप्तान ही नहीं बदले बल्कि कोच भी अब नए हैं। पिछली बार पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री टीम के कोच थे। इस बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के कंधे पर यह जिम्मेदारी है। संयोग कि बात है कि उनकी कप्तानी में भारत 2007 विश्व कप  (World Cup 2023 ) खेला था। वह टूर्नामेंट उनके लिए यादगार नहीं रहा। भारत पहले ही दौर में बाहर हो गया था।

15 सदस्यीय टीम में चुने गए सात खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। युवा ओपनर शुभमन गिल के साथ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ईशान किशन, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।


 

Share this story