IND A vs AUS A: BCCI ने किया इंडिया ए टीम का ऐलान, पडिक्कल को कप्तानी, हार्दिक पंड्या की भी वापसी
22 सितंबर से शुरू होगा इंडिया ए का अभियान
BCCI के मुताबिक भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली सभी पांचों भिड़ंत पुडुचेरी में आयोजित की जाएंगी। पहला मल्टी-डे मैच 22 से 25 सितंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगा। इसके बाद 6, 9 और 11 अक्टूबर को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
देवदत्त पडिक्कल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मल्टी-डे मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे। साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद जैसे बल्लेबाजों को जगह मिली है।
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार कुशाग्र और एन जगदीशन संभालेंगे। ऑलराउंड विकल्पों में शम्स मुलानी और तनुष कोटियन शामिल हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, नचिकेत भुटे और वी. वैशाक को चुना गया है।
वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में साई सुदर्शन, प्रियांश आर्या, रजत पाटीदार और नमन धीर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है। इसके अलावा निशांत सिंधु, विप्रज निगम और अर्शिन कुलकर्णी जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है।
हार्दिक पंड्या की टीम में एंट्री, फिटनेस पर रहेगी नजर
इंडिया ए की वनडे टीम में सबसे बड़ा नाम हार्दिक पंड्या का है। स्टार ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन BCCI ने स्पष्ट किया है कि उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है। ऐसे में आगामी मुकाबलों से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रहेगी।
भारत ए की मल्टी-डे टीम
अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और वी. वैशाक।
भारत ए की वनडे टीम
प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ यह सीरीज युवा और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का अहम मौका होगी। साथ ही हार्दिक पंड्या की संभावित वापसी पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।
