IND vs ENG 2nd Test Day 4: भारत की बढ़त 300 रन के पार, राहुल का अर्धशतक – इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा

IND vs Eng 2nd Test Day 4: India's lead beyond 300 runs, Rahul's half -century - England increased
 
IND vs ENG 2nd Test Day 4: भारत की बढ़त 300 रन के पार, राहुल का अर्धशतक – इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा

England vs India, 2nd Test Day 4 :  भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी कुल बढ़त 300 रन से ज़्यादा कर ली है और मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

ENG 407

IND 587 & 173/3 (36.5)

  CRR: 4.7

Day 4: 1st Session - India lead by 353 runs

तीसरे दिन का स्कोर – भारत की बढ़त 244 रन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे। केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर डटे हुए थे। पहली पारी में भारत ने 587 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड की पूरी टीम 407 रन पर सिमट गई थी। इस तरह भारत को 180 रन की पहली पारी की बढ़त मिली थी।

 चौथे दिन की शुरुआत – सधी हुई बल्लेबाज़ी

चौथे दिन के खेल की शुरुआत केएल राहुल और करुण नायर ने संयम के साथ की। धीरे-धीरे भारत की बढ़त 260 रन के पार पहुंच गई। हालांकि, भारत को करुण नायर के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंने 46 गेंदों में 26 रन (5 चौके) की पारी खेली और ब्रायडन कार्स की गेंद पर विकेट के पीछे जैमी स्मिथ को कैच थमा बैठे।

 राहुल का शानदार अर्धशतक

केएल राहुल ने दूसरी पारी में 78 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उनके साथ अब कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

 300 के पार पहुंची भारत की बढ़त

भारत ने चौथे दिन 125/2 का स्कोर बना लिया है और कुल बढ़त 305 रन तक पहुंच चुकी है। इंग्लैंड पर अब दबाव साफ देखा जा सकता है, क्योंकि भारत इस टेस्ट में जीत की ओर मज़बूती से बढ़ रहा है।

अब तक का स्कोर

  • भारत पहली पारी: 587 रन

  • इंग्लैंड पहली पारी: 407 रन

  • भारत दूसरी पारी (चौथे दिन): 170/3

  • कुल बढ़त: 350 रन

  • नॉटआउट बल्लेबाज़: ऋषभ पंत , शुभमन गिल

Tags