IND vs ENG Women T20: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव; स्मृति मंधाना को कप्तानी, इस युवा स्टार का हुआ डेब्यू

IND vs ENG Women's T20: Major Change in Team India Ahead of World Cup; Smriti Mandhana Named Captain, Young Star Makes Debut
 
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव; स्मृति मंधाना को कप्तानी, इस युवा स्टार का हुआ डेब्यू

England Women vs India Women, 1st T20I,   आगामी 12 जून से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला गया, जहाँ मेजबान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के नियमित कप्तानों और सीनियर खिलाड़ियों के मोर्चे पर बड़े बदलाव देखने को मिले। जहाँ एक तरफ नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में स्टार ओपनर स्मृति मंधाना टीम की कमान संभाल रही हैं, वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट ने 24 साल की प्रतिभावान खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सुनहरा मौका दिया है।

डब्ल्यूपीएल (WPL) की स्टार नंदिनी शर्मा पर रहेंगी सबकी नजरें

चंडीगढ़ की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाली ऑलराउंडर नंदिनी शर्मा के लिए यह मुकाबला उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव है। वे पहली बार इंटरनेशनल स्तर पर भारत की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी हैं।: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के हालिया सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नंदिनी ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में 17 विकेट चटकाए थे।

 घरेलू टी20 क्रिकेट की बात करें तो नंदिनी ने अब तक 10 मैचों में 18.58 के शानदार औसत के साथ 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें सीधे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है।

दोनों टीमें बिना अपने नियमित कप्तानों के उतरीं मैदान पर

दिलचस्प बात यह है कि इस पहले टी20 मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें अपनी परमानेंट कप्तानों के बिना मैदान पर उतरीं  भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। बीसीसीआई (BCCI Women) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हरमनप्रीत को इस मैच के लिए आराम (Rest) दिया गया है, जिसके चलते उप-कप्तान स्मृति मंधाना कप्तानी कर रही हैं।  दूसरी तरफ, इंग्लैंड की नियमित कप्तान नैट साइवर ब्रंट चोट (Injury) के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह इंग्लिश टीम का नेतृत्व चार्ली डीन कर रही हैं।

पहले टी20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा (डेब्यू), और श्री चरणी।

इंग्लैंड महिला टीम: सोफिया डंकली, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनिएल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), इजी वोंग, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, और टिली कोर्टीन-कोलमैन।

Tags