IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड से हार के बाद बैकफुट पर टीम इंडिया, दूसरे टी20 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं डेब्यू
क्या प्लेइंग 11 में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी और टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
पिछले कुछ महीनों से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में रहे वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन आज निर्णायक मुकाबले में उन्हें मैदान पर उतारा जा सकता है। किसे किया जा सकता है बाहर?
वैभव मुख्य रूप से टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। चूंकि भारत के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्प हैं, इसलिए शीर्ष क्रम में बदलाव करना आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। सुंदर ने पहले मैच में सिर्फ 1 ओवर फेंका जिसमें 19 रन लुटाए, और बल्लेबाजी में भी 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके। नया बैटिंग ऑर्डर अगर वैभव सूर्यवंशी को कैप मिलती है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग (पारी की शुरुआत) कर सकते हैं। इसके बाद संजू सैमसन तीसरे, ईशान किशन चौथे और श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर आ सकते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा पर गिर सकती है गाज, प्रिंस यादव को मौका!
बल्लेबाजी के साथ-साथ पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी भी पूरी तरह दिशाहीन नजर आई थी। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 57 रन लुटा दिए। गेंदबाजी में बदलाव: आज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिन्श यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। प्रिंस ने इसी महीने (जून 2026) अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब उन्हें टी20 फॉर्मेट में भी आजमाया जा सकता है। वहीं ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और स्पिनर रवि बिश्नोई को आज भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XI)
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी (डेब्यू), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
