IND vs NZ 5th T20I : क्या बारिश बिगाड़ेगी तिरुवनंतपुरम में पांचवें टी20 का खेल? जानिए मौसम का हाल

IND vs NZ: Will rain spoil the fifth T20 match in Thiruvananthapuram? Know the weather forecast.
 
India vs New Zealand, 5th T20I 
India vs New Zealand, 5th T20I  :  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तैयारियों को परखने का आखिरी मौका है। ऐसे में फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं, लेकिन उससे पहले सबसे बड़ा सवाल है—क्या बारिश खेल में खलल डालेगी?

पांचवें टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

मौसम एजेंसी एक्यूवेदर के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच के दौरान मौसम सामान्यतः साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि करीब 10 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती भी है तो वह हल्की और थोड़े समय के लिए रहने की संभावना है।

मैच के दौरान तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शाम के समय नमी बढ़ने से ओस गिरने की पूरी संभावना है, जिसका असर खेल पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि गीली गेंद से गेंदबाजों को ग्रिप में परेशानी होती है और बल्लेबाजों को फायदा मिलता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20I रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं।

  • भारत ने 17 मैच जीते हैं

  • न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है

  • एक मैच बेनतीजा रहा

  • इनमें से दो मैच भारत ने सुपर ओवर में जीते आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

इस सीरीज में भारत का रहा दबदबा

मौजूदा सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। हालांकि चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी करते हुए 50 रनों से जीत दर्ज की।
अब दोनों टीमें पांचवां और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि तिरुवनंतपुरम में मौसम किसका साथ देता है—खिलाड़ियों का या बारिश का।

Tags