IND vs PAK : ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर PCB को ICC का करारा जवाब, रेफरी पायकॉफ्ट बने रहेंगे
No Handshake : एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उठे ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है। PCB ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट को हटाने की अपील की थी, लेकिन ICC ने इसे नकारते हुए साफ कर दिया कि रेफरी पर कोई सवाल खड़ा नहीं होता।
PCB की आपत्ति क्या थी?
पाकिस्तान बोर्ड का आरोप था कि टॉस के समय रेफरी पायकॉफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था। PCB का मानना था कि यह कदम भारत के दबाव में उठाया गया। इसी आधार पर पायकॉफ्ट को हटाने की मांग की गई थी।
ICC का आधिकारिक जवाब
ICC ने बीती रात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट कर दी। परिषद ने साफ किया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अधिकारियों ने पहले ही रेफरी को बता दिया था कि टॉस के दौरान हैंडशेक की औपचारिकता नहीं होगी। इसलिए यह निर्णय पूरी तरह से प्रोटोकॉल पर आधारित था, न कि भारत की किसी पहल पर। ICC ने यह भी स्पष्ट किया कि पायकॉफ्ट के खिलाफ संदेह की कोई वजह नहीं है और वे आगे भी इस सीरीज में अपने दायित्व निभाते रहेंगे।
