IND vs WI: ODI और T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी; वैभव सूर्यवंशी को भी मौका
वेस्टइंडीज के आगामी भारत दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम चुनी गई है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली है।
इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की भी घोषणा की गई है।
ODI टीम में रोहित और विराट शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। राहुल विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।
विकेटकीपिंग विभाग में केएल राहुल के अलावा ध्रुव जुरेल को जगह दी गई है। ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी को शामिल किया गया है।नीतीश कुमार रेड्डी को पहले एशियन गेम्स के लिए चुने गए दल में जगह मिली थी, लेकिन अब उन्हें उस टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।
T20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका
टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है।टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के साथ प्रिंस यादव और मयंक यादव की भी वापसी हुई है।
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा कार्यक्रम
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 27 सितंबर — तिरुवनंतपुरम
- दूसरा वनडे: 30 सितंबर — गुवाहाटी
- तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर — न्यू चंडीगढ़
T20I सीरीज
- पहला टी20: 6 अक्टूबर — लखनऊ
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर — रांची
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर — इंदौर
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर — हैदराबाद
- पांचवां टी20: 16 अक्टूबर — बेंगलुरु
भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है। टीम में सरफराज खान को उपकप्तान बनाया गया है।
रेस्ट ऑफ इंडिया: ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसेजा।
