IND-W vs SL-W Live Streaming : भारत-श्रीलंका भिड़ंत से होगा महिला वर्ल्ड कप 2025 का आगाज
Where can I watch IND-W vs SLW?
Where can I watch IND vs SL live channel?
Where can I watch IND-W vs SA W live?
मैं इंडव वर्सेस एसएलडब्ल्यू कहां देख सकता हूं?
मैं IND vs SL लाइव चैनल कहां देख सकता हूं?
India Women vs Sri Lanka Women , ICC Womens World Cup 2025 : भारत में 30 सितंबर से ICC महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का शानदार आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। लंबे समय से भारतीय महिला टीम अपने पहले ICC खिताब की तलाश में है और इस बार घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए इतिहास रचने का लक्ष्य रखेगी।
भारतीय टीम फिलहाल ICC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है और टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर शुरुआत से ही दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी अपने सरप्राइज प्रदर्शन से भारत को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास होने वाला है क्योंकि महिला वर्ल्ड कप भारत में पूरे 12 साल बाद आयोजित हो रहा है।
टीम इंडिया में स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो विपक्षियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। वहीं, श्रीलंका की टीम कप्तान चमारी अटापट्टू के नेतृत्व में भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी।
IND-W vs SL-W: मैच डिटेल्स
-
तारीख: 30 सितंबर 2025 (मंगलवार)
-
समय: दोपहर 3:00 बजे (टॉस – 2:30 बजे)
-
स्थान: एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी (बरसापारा)
-
टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
-
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार
भारत महिला टीम (स्क्वॉड)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
श्रीलंका महिला टीम (स्क्वॉड)
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डिसिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, डयूमी विहांगा, पियूमी वत्सला, इनोका रणवीरा, सुगंदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, मल्की मडारा, अचिनी कुलसूर्या।
