India A vs Australia A ODI Live Score Today : ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की पारी, जोश फिलिप और सैम कोन्स्टास ने लगाए शतक
AUSA 532/6 d
INDA 80/0 (20)
Day 2: 2nd Session - India A trail by 452 runs
सैम कोन्स्टास का शतक पहले दिन
सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास ने शानदार अंदाज में की। उन्होंने पहले ही दिन 144 गेंदों पर 109 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरे ओपनर कैंपबेल केलावे भी बेहतरीन लय में नजर आए और 88 रन बनाकर शतक से चूक गए।
जोश फिलिप की आक्रामक पारी
दूसरे दिन का आकर्षण रहे जोश फिलिप, जिन्होंने महज़ 87 गेंदों पर 123 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनके बल्ले से 18 चौके और 4 छक्के निकले। फिलिप का स्ट्राइक रेट 141.37 रहा, जो टेस्ट क्रिकेट में शायद ही कभी देखने को मिलता है। इनके अलावा मिडिल ऑर्डर के अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पारी घोषित करने से पहले 532 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
भारतीय बल्लेबाजी की बारी
अब जिम्मेदारी भारतीय बल्लेबाजों के कंधों पर है। अभिमन्यु ईश्वरन और एन जगदीशन ने पारी की शुरुआत की है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। उनके अलावा साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के चयन पर भी असर डाल सकती है। 532 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करना आसान नहीं होगा, लेकिन भारत ए के पास ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज कड़ी टक्कर और शानदार क्रिकेट का वादा करती है।
