India A vs Australia A scorecard 2nd Test : केएल राहुल ने ठोका शतक, वेस्टइंडीज सीरीज़ से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत

KL Rahul hits a century, giving Team India a major boost ahead of the West Indies series.
 
KL Rahul

India A vs Australia A scorecard 2nd Test :    भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। चयनकर्ताओं ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें अनुभवी बल्लेबाज़ केएल राहुल को शामिल किया गया है। ठीक इसी बीच राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वे फिटनेस और फॉर्म दोनों में बेहतरीन हैं।

AUSA 420 & 185

INDA 194 & 265/3 (67)

  CRR: 3.96

Day 4: 2nd Session - India A need 147 runs

तीसरे दिन 79 रन बनाकर लौटे पवेलियन

लखनऊ में खेले जा रहे इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए के दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में केएल राहुल का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को जीत के लिए 412 रनों का लक्ष्य दिया था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-ए ने 2 विकेट पर 169 रन बना लिए थे। उस समय राहुल 97 गेंदों पर 79 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। लेकिन तभी फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए और उनकी पारी बीच में ही रुक गई। उनके जाने के बाद देवदत्त पडिक्कल भी जल्दी आउट हो गए।

चौथे दिन शानदार अंदाज़ में पूरा किया शतक

चौथे दिन जब भारतीय पारी फिर से आगे बढ़ी तो राहुल ने वापसी करते ही अपने अधूरे काम को पूरा किया। उन्होंने 21 रन और जोड़ते हुए अपना शतक पूरा किया और लंच तक नाबाद 103 रन बना चुके थे। दूसरी ओर साई सुदर्शन भी 98 रन पर डटे रहे। भारत-ए को अब भी जीत के लिए 151 रन चाहिए और उसके 7 विकेट शेष हैं। ऐसे में राहुल और सुदर्शन की साझेदारी मैच का रुख बदल सकती है।

टीम इंडिया के लिए बड़ा संकेत

राहुल की यह पारी न केवल उनकी शानदार लय को दिखाती है बल्कि यह भी इशारा करती है कि आगामी वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ में वे भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है कि केएल राहुल लंबे फ़ॉर्मेट में भी पूरी तरह तैयार हैं।

Tags