india and pakistan match : केदार जाधव ने की भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की मांग
जाधव ने कहा,मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना चाहिए। मुझे भरोसा है कि भारत यह मैच खेलेगा भी नहीं। जहां भी भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, भारत जीतेगा ही। लेकिन यह मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह मुकाबला नहीं होगा।"
पहले भी उठ चुकी है मांग
जाधव इस तरह की मांग करने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह समेत कई पूर्व खिलाड़ी और प्रशंसक भी बीसीसीआई से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से बचने की अपील कर चुके हैं। यह मांग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा-पार बढ़े तनाव के बाद और तेज हो गई है।
कब से शुरू होगा एशिया कप?
एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगी और 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है।
क्यों हो रहा है टूर्नामेंट यूएई में?
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है, लेकिन मौजूदा तनाव को देखते हुए भारत और पाकिस्तान ने 2027 तक केवल न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का समझौता किया है। इसी कारण एशिया कप का आयोजन यूएई में हो रहा है। इससे पहले इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होनी थी, लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले और खिताब भी जीता था।
#WATCH | Pune: On India to face Pakistan in the Asia Cup 2025, Former Indian Cricketer and BJP leader Kedar Jadhav says, "I think the Indian team should not play at all. As far as India is concerned, I think that wherever India plays, it will always win, but this match should not… pic.twitter.com/B5FF9g4Xif
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) August 17, 2025
