Asia Cup T20 2025 : भारतीय टीम का एलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान और गिल उपकप्तान
India squad for asia cup 2025 captain players players list : एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। गिल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले टी20 मैच का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार वे टीम में वापसी करते हुए नजर आएंगे।
बुमराह की वापसी
लंबे इंतजार के बाद जसप्रीत बुमराह को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। उनके चयन को लेकर बनी अनिश्चितता अब खत्म हो चुकी है।
बल्लेबाजी और ऑलराउंडर्स
टीम में इस बार चार विशेषज्ञ बल्लेबाज शामिल किए गए हैं। इसके अलावा चार ऑलराउंडर्स को जगह दी गई है ताकि टीम का संतुलन मजबूत रहे। रिंकू सिंह ने भी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं श्रेयस अय्यर को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने नज़रअंदाज़ कर दिया।
विकेटकीपिंग और गेंदबाजी विभाग
टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज – जितेश शर्मा और संजू सैमसन मौजूद हैं।तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर होगी। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को चुना गया है। साथ ही उपकप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंडर के रूप में स्पिन विकल्प देंगे।
टीम इंडिया की लिस्ट – एशिया कप टी20 2025
Indian cricket team: Suryakumar Yadav (captain), Shubman Gill (vice-captain), Abhishek Sharma, Tilak Verma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel, Jitesh Sharma, Jasprit Bumrah, Varun Chakaravarthy, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Sanju Samson, Harshit Rana, Rinku Singh
📸 The Selection Committee Meeting for #TeamIndia #AsiaCup squad selection is underway! pic.twitter.com/GAlpyDlzyf
— BCCI (@BCCI) August 19, 2025
