भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का

India has been given the opportunity to host the 2030 Commonwealth Games
 
India has been given the opportunity to host the 2030 Commonwealth Games

भरोसा: मांडविया - कनाडा और नाइजीरिया ने 31 मार्च की समय सीमा पूरी होने से पहले मेजबानी में दिलचस्पी दिखाई नई दिल्ली, : खेल मंत्री मनसुख मांडविया को भरोसा है कि कनाडा और नाइजीरिया के बोली लगाने में रुचि दिखाने के बावजूद भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल कर लेगा। 

कनाडा और नाइजीरिया दोनों ने 31 मार्च की समय सीमा पूरी होने से पहले मेजबानी में दिलचस्पी (ईओआइ) की प्रस्तुति पेश की। मांडविया ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कनाडा और नाइजीरिया ने रुचि दिखाई है, लेकिन हमें विश्वास है कि भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलेगी।

बढ़ती लागत के कारण आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के बाद से ही इन खेलों को मेजबान देश मिलने में संघर्ष करना पड़ रहा है। विक्टोरिया की जगह ग्लासगो अगले साल के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आगे आया, जिसमें मुक्केबाजी, कुश्ती, हाकी, क्रिकेट, बैड¨मटन और निशानेबाजी शामिल नहीं होंगे। अगर भारत को 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलती है

तो यह खेल समुदाय को यह दिखाने की दिशा में अच्छा कदम होगा कि वह 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम है। मांडविया ने यह भी कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय ओ¨लपिक समिति (आइओसी) के साथ सलाह मश्विरा जारी है और जून में नई आइओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री के कार्यभार संभालने के बाद भारत अपनी प्रस्तुति देने के लिए तैयार है।

Tags