भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज 2026: पूरा शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान
India vs Afghanistan Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह सीरीज जून 2026 में खेली जाएगी और अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। सीरीज के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर नजर आएंगे, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और बढ़ गई है।
6 जून से टेस्ट मुकाबला
अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी, जो 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा। यह सीरीज का इकलौता टेस्ट होगा, जिसमें दोनों टीमें अपनी ताकत आजमाएंगी।
14 जून से वनडे सीरीज
टेस्ट के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी:
-
पहला ODI: 14 जून – धर्मशाला
-
दूसरा ODI: 17 जून – लखनऊ
-
तीसरा ODI: 20 जून – चेन्नई
वनडे सीरीज का समापन 20 जून को चेन्नई में होगा। यह सीरीज 2026 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम
वनडे प्रारूप में इस समय टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है और उम्मीद है कि वे ही इस सीरीज में भी कप्तानी करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा अब मुख्य रूप से वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं, ऐसे में उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम रहेगा। वनडे विश्व कप नजदीक होने के कारण भारतीय टीम इस सीरीज को तैयारी के अहम मंच के रूप में देख रही है। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।
