India vs Afghanistan T20 Series 2026: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान! बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस गहराया

India vs Afghanistan T20 Series 2026: Schedule announced! Uncertainty deepens over the Bangladesh tour.
 
India vs Afghanistan T20 Series 2026

IND vs AFG T20I Series Schedule: सितंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस नई सीरीज के ऐलान के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि भारतीय टीम का सितंबर में होने वाला बांग्लादेश दौरा रद्द या स्थगित (Postpone) हो सकता है।

 भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान (Host) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होगा, लेकिन ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। (भारत ने अफगानिस्तान को दिल्ली स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड इस्तेमाल करने की अनुमति दी है)।

  • पहला T20I: 13 सितंबर 2026 (दिल्ली)

  • दूसरा T20I: 15 सितंबर 2026 (दिल्ली)

  • तीसरा T20I: 17 सितंबर 2026 (दिल्ली)

 


बांग्लादेश दौरे पर क्यों छाया संकट का बादल?

पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम को सितंबर की शुरुआत (1 से 13 सितंबर के बीच) में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाना था।

  1. शेड्यूल का न आना: यदि सितंबर के पहले हफ्ते में बांग्लादेश दौरा होना होता, तो अब तक बीसीसीआई (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा तिथियों का ऐलान हो चुका होता।

  2. तिथियों का टकराव: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान की सीरीज शुरू हो रही है, जिससे बांग्लादेश दौरे की संभावनाएं लगभग समाप्त नजर आ रही हैं।

  3. बीसीसीआई का रुख: बीसीसीआई की ओर से बांग्लादेश दौरे को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है, जबकि बीसीबी लगातार इस सीरीज को आयोजित कराने का प्रयास कर रहा था।

T20 विश्व कप 2026 से कड़वे हुए थे रिश्ते

उल्लेखनीय है कि भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में दरार तब आई थी जब टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था। आईसीसी के हस्तक्षेप के बावजूद बीसीबी के इनकार के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया था। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Tags