India vs Afghanistan U19 World Cup Semi Final : आरोन जॉर्ज के शतक से भारत फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

India vs Afghanistan U19 World Cup Semi-Final:

Aaron George's century takes India to the final, defeating Afghanistan by 7 wickets.

 
India vs Afghanistan U19 World Cup Semi Final

India vs Afghanistan U19 World Cup Semi Final  :  आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला भारत ने मात्र 41.1 ओवर में 311 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन संयम और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

आरोन जॉर्ज की मैच विनिंग शतकीय पारी

भारत की जीत के नायक आरोन जॉर्ज रहे, जिन्होंने 104 गेंदों पर 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया। ओपनिंग में आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन बनाए। इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की जिम्मेदार पारी खेलते हुए आरोन जॉर्ज का बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

gjg

अफगानिस्तान की ओर से दो शतक

अफगानिस्तान की पारी में फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजी ने शानदार बल्लेबाजी की।फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों पर 110 रन बनाएउजैरुल्लाह नियाजी ने 86 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी खेली इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत अफगानिस्तान 300 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहाँ उसका सामना 6 फरवरी 2026 को इंग्लैंड से होगा।

Tags