India vs South Africa 2nd ODI : जानें कब और कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला, समय की पूरी जानकारी
India vs South Africa 2nd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। रांची में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों की नज़रें दूसरे मैच पर टिक गई हैं—जहां भारत सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा, जबकि साउथ अफ्रीका बराबरी का मौका तलाशेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप दूसरे मैच के समय और वेन्यू की जानकारी पहले ही जान लें, ताकि रोमांचक मुकाबला छूट न जाए।
रायपुर में होगा भारत–साउथ अफ्रीका सीरीज का दूसरा मैच
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानि 3 दिसंबर को रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि रायपुर में लगभग तीन साल बाद वनडे मैच आयोजित हो रहा है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।हालांकि इस दौरान टी20 मुकाबले जरूर हुए हैं, लेकिन वनडे मैच की वापसी ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने यह साफ कर दिया कि दोनों दिग्गज बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में रायपुर में भी इनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
कितने बजे शुरू होगा दूसरा वनडे?
-
मैच की शुरुआत: दोपहर 1:30 बजे
-
टॉस का समय: दोपहर 1:00 बजे
-
मैच की संभावित समाप्ति: रात करीब 10 बजे
वनडे फॉर्मेट कुल 50 ओवर का होता है, इसलिए मैच देर शाम तक चल सकता है। दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले की तरह कड़ी टक्कर देखने की संभावना है, इसलिए मुकाबले का नतीजा आखिरी ओवर्स तक जा सकता है।
क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव?
रांची में बेहतरीन जीत के बाद भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम ही दिखाई देती है। बल्लेबाज़ी ने शानदार प्रदर्शन किया गेंदबाज़ी में बीच के ओवर्स में थोड़ी चुनौती जरूर दिखी लेकिन आमतौर पर टीमें विनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखना पसंद करती हैं। इसलिए संभावना यही है कि केएल राहुल लगभग उसी संयोजन के साथ मैदान में उतरें। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या निर्णय लेता है।
