India vs West Indies Test Match: कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

India vs West Indies Test Match: When and where to watch the live match?
 
India vs West Indies Test
India vs West Indies Test Match: :  भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। इस बार फैंस को टी20 नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला गुरुवार, 2 अक्टूबरसे खेला जाएगा।

कब और कहां होगा पहला टेस्ट?

 

पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक 9 बजे होगा। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, वहीं वेस्टइंडीज की कप्तानी रोस्टन चेज़ के हाथों में होगी। दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

 

इस सीरीज़ के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं। मोबाइल यूज़र्स के लिए मुकाबला जियोसिनेमा/हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीम होगा। यदि आपके पास ऐप है तो अपडेट कर लें और नहीं है तो डाउनलोड करें। कई रिचार्ज प्लान्स में स्ट्रीमिंग फ्री उपलब्ध है।

Indian Squad for WI Series


Shubman Gill (captain), Yashasvi Jaiswal, KL Rahul, Sai Sudarshan, Devdutt Padikkal, Dhruv Jurel (wicketkeeper), Ravindra Jadeja, Washington Sundar, Jasprit Bumrah, Axar Patel, Nitish Kumar Reddy, N Jagadeesan (wicketkeeper), Mohammed Siraj, Prasidh Krishna, Kuldeep Yadav.

West Indies Squad for India Series


John Campbell, Tegnarayan Chanderpaul, Alick Athanaze, Brandon King, Roston Chase (captain), Shai Hope (wicketkeeper), Justin Greaves, Khary Pierre, Johan Lyne, Anderson Phillip, Jayden Seales, Jomel Warrican, Jediah Blades, Kevalan Anderson, Tevin Imlach.

Tags