India women vs australia women 3rd odi live : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक वनडे में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
India Women vs Australia Women, 3rd ODI : वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। शुरुआती दो मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेले गए। पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज को 1–1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला 20 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप से पहले इतिहास बनाने का सुनहरा अवसर होगा।
पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का मौका
महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अन्य किसी भी टीम की तुलना में सबसे अधिक बार अपने नाम की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए 58 वनडे मैचों में भारतीय टीम केवल 11 बार विजेता बनी है, जबकि कंगारू टीम ने 47 मैच जीते हैं। भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती। ऐसे में अगर कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया दिल्ली में जीत दर्ज करती है, तो यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।
वर्ल्ड कप से पहले तैयारी परखने का अंतिम मौका
भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। उससे पहले तीसरा वनडे टीम इंडिया के लिए अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी अवसर साबित होगा। अब तक खेले गए दो मैचों में भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शानदार बल्लेबाजी की है। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला खामोश रहा है, जो वर्ल्ड कप से पहले टीम की चिंता बढ़ा सकता है।
Australia Women vs India Women Squads
India Women Squad: Pratika Rawal, Smriti Mandhana, Harleen Deol, Harmanpreet Kaur(c), Deepti Sharma, Richa Ghosh(w), Radha Yadav, Arundhati Reddy, Sneh Rana, Kranti Gaud, Renuka Singh Thakur, Tejal Hasabnis, Uma Chetry, Sayali Satghare, Shree Charani
Australia Women Squad: Alyssa Healy(w/c), Georgia Voll, Ellyse Perry, Beth Mooney, Annabel Sutherland, Ashleigh Gardner, Tahlia McGrath, Georgia Wareham, Alana King, Megan Schutt, Darcie Brown, Kim Garth, Grace Harris, Sophie Molineux, Nicole Faltum, Charli Knott, Phoebe Litchfield
