अमरावती स्पोर्ट्स सिटी पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेटर प्रतीका रावल, युवा खिलाड़ियों को दिए सफलता के मंत्र

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव किए साझा, खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना

 
sad

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी प्रतीका रावल ने अमरावती स्पोर्ट्स सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स सिटी की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा क्रिकेटरों को खेल की तकनीक, अनुशासन, नियमित अभ्यास और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के महत्व के बारे में बताया।

प्रतीका रावल के साथ संवाद के दौरान युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों और उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए जरूरी तैयारी को समझने का अवसर मिला। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने की सलाह दी।

दौरे के दौरान प्रतीका रावल ने अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में उपलब्ध खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारने में बेहतर खेल वातावरण, नियमित अभ्यास और योग्य प्रशिक्षकों की अहम भूमिका होती है।

asdas

इस अवसर पर प्रतीका रावल ने कहा, "युवा खिलाड़ियों के बीच आकर उनसे बातचीत करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। यहां खिलाड़ियों में सीखने और आगे बढ़ने का उत्साह दिखाई देता है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में उपलब्ध सुविधाएं और प्रशिक्षण का माहौल काफी अच्छा है। खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि यहां से कई खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे।"

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी के फाउंडर एवं अध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा ने प्रतीका रावल के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "प्रतीका रावल का अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी से सीधे संवाद करना हमारे युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था और अनुभवी अंतरराष्ट्रीय कोचों का मार्गदर्शन मिले, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सकें। हम अमरावती स्पोर्ट्स सिटी को ऐसा मंच बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जहां युवा प्रतिभाओं को अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने के अवसर मिलें।"

sdAsa

गौरतलब है कि प्रतीका रावल ने 2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट के सात मैचों में 308 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली।

प्रतीका रावल का यह दौरा अमरावती स्पोर्ट्स सिटी की ओर से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च स्तरीय क्रिकेट के लिए तैयार करने की पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उनके अनुभवों और सुझावों से युवा खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने तथा भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

Tags