IPL 2026 Auction: अनकैप्ड विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर CSK ने लुटाया खजाना, 30 लाख से सीधे 14.20 करोड़

IPL 2026 Auction: CSK splurges on uncapped wicketkeeper Kartik Sharma, his price jumps from 30 lakh to a staggering 14.20 crore.
 
 Kartik Sharma

IPL 2026 Auction:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के ऑक्शन में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शानदार आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर अपने साथ जोड़ लिया।कार्तिक शर्मा ने ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन सीएसके ने उन्हें 4633 फीसदी अधिक कीमत देकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया, जो इस ऑक्शन की सबसे चौंकाने वाली डील्स में से एक रही।

कई फ्रेंचाइजियों के बीच चली जबरदस्त जंग

जब IPL 2026 ऑक्शन में कार्तिक शर्मा का नाम पुकारा गया, तो सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स, फिर कोलकाता नाइट राइडर्स इस रेस में शामिल हुई।
बोली लगातार बढ़ती चली गई और जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। अंततः सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाकर कार्तिक शर्मा को अपने नाम कर लिया।

डेथ ओवर्स के खतरनाक फिनिशर

कार्तिक शर्मा दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और उन्हें खासतौर पर डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वह बड़े-बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं और फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं।

अब तक खेले गए 12 टी20 मुकाबलों में कार्तिक ने

  • 334 रन

  • 30.36 का औसत

  • 162.92 का स्ट्राइक रेट
    से बनाए हैं।
    उनके बल्ले से अब तक 28 छक्के और 16 चौके देखने को मिल चुके हैं, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का साफ संकेत देते हैं।

कम उम्र, बड़ी उम्मीदें

हालांकि कार्तिक शर्मा का करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन उनकी आक्रामक सोच, आत्मविश्वास और मैच फिनिश करने की क्षमता ने फ्रेंचाइजियों को प्रभावित किया है। अब एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होकर कार्तिक से और भी निखरने की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर, IPL 2026 ऑक्शन ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय अनकैप्ड टैलेंट पर फ्रेंचाइजियां खुलकर भरोसा जता रही हैं, और कार्तिक शर्मा इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आए हैं।

Tags