IPL 2026 Auction : केकेआर की बड़ी चाल, फिन एलन सिर्फ ₹2 करोड़ में टीम में शामिल
कैमरून ग्रीन पर बड़ा दांव
केकेआर ने ऑक्शन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदकर सबको चौंका दिया। इसके साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए।
फिन एलन सिर्फ ₹2 करोड़ में केकेआर के खाते में
केकेआर की सबसे चौंकाने वाली डील रही न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन की खरीद। 26 वर्षीय फिन एलन ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में ₹2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज कराया था। जब उनका नाम पुकारा गया, तो केवल केकेआर ने रुचि दिखाई और उन्हें बिना किसी मुकाबले के 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल कर लिया।एलन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
टी20 में फिन एलन का शानदार रिकॉर्ड
टी20 फॉर्मेट में फिन एलन का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है—
-
मैच: 162
-
रन: 4,431
-
औसत: 28.77
-
शतक: 4
-
अर्धशतक: 29
-
स्ट्राइक रेट: 170+
एलन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
पथिराना पर भी खर्च किया बड़ा अमाउंट
केकेआर ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी विभाग को भी मजबूत किया। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को ₹18 करोड़ में खरीदा। पथिराना इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं और डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी काफी प्रभावी मानी जाती है।
केकेआर की रणनीति साफ
आईपीएल 2026 ऑक्शन में ₹64.30 करोड़ के पर्स के साथ उतरी केकेआर ने कैमरून ग्रीन, फिन एलन और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को जोड़कर यह संकेत दे दिया है कि टीम इस सीजन संतुलित और आक्रामक संयोजन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।
