IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर गुजरात के दो धुरंधर पहुंचे टॉप-2 में कोहली टॉप-5 से बाहर
साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 14 मैचों की 14 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 638 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने अब तक खेले 13 मैचों की 13 पारियों में 616 रन जड़े हैं। खास बात यह है कि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ही इस सीजन में अपने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है।
तीसरे नंबर पर खिसके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर और महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब 579 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं।
ऑरेंज कैप रेस की वर्तमान टॉप-5 लिस्ट:
-
साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस): 14 मैच, 638 रन
-
शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस): 13 मैच, 616 रन
-
वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 13 मैच, 579 रन
-
मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स): 13 मैच, 563 रन
-
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 13 मैच, 555 रन
विराट कोहली और केएल राहुल टॉप-5 से बाहर
इस सीजन रनों की इस रेस में कई बड़े भारतीय नाम टॉप-5 की सूची से बाहर चल रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फिलहाल इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल 13 मैचों में 533 रनों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा 13 मैचों में 507 रन बनाकर इस सूची में आठवें नंबर पर बने हुए हैं।
