IPL 2026 Points Table: अजेय पंजाब किंग्स का धमाका, मुंबई को हराकर फिर छीनी नंबर-1 की कुर्सी

IPL 2026 Points Table: Invincible Punjab Kings' blast, after defeating Mumbai again snatched the number-1 chair; Left RCB and Rajasthan behind
 
qwsq
Mumbai Indians vs Punjab Kings  IPL 2026 Points Table   : आईपीएल 2026 में वक्त का पहिया कितनी तेजी से घूमा है, इसका अंदाजा पॉइंट्स टेबल को देखकर लगाया जा सकता है। 2-3 साल पहले तक जिन टीमों को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता था, आज वही टीमें पूरे टूर्नामेंट पर राज कर रही हैं। गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है।

वानखेड़े में पंजाब का 'तूफान': मुंबई की चौथी हार

मुंबई के होम ग्राउंड पर उम्मीद थी कि हार्दिक पंड्या की पलटन जीत की राह पर वापसी करेगी, लेकिन पंजाब के इरादे कुछ और ही थे। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक के विस्फोटक शतक की बदौलत 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।  पंजाब ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह की धारदार गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की आक्रामक बल्लेबाजी ने मुंबई के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। पंजाब ने यह मैच 7 विकेट और 21 गेंद शेष रहते जीत लिया।

पॉइंट्स टेबल: अजेय पंजाब बनी 'बादशाह'

इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की इकलौती ऐसी टीम बन गई है जिसे अभी तक कोई हरा नहीं पाया है।

  • पंजाब किंग्स: 5 मैचों में 4 जीत और एक रद्द मैच के साथ 9 पॉइंट्स लेकर नंबर-1 पर।

  • RCB और राजस्थान: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (8 पॉइंट्स) दूसरे और राजस्थान रॉयल्स (8 पॉइंट्स) तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। दोनों के बीच सिर्फ नेट रनरेट का मामूली अंतर है।

  • हैदराबाद: चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का कब्जा बरकरार है।

मुंबई और कोलकाता के लिए बज रही खतरे की घंटी

जहाँ टॉप पर जंग जारी है, वहीं टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमों—मुंबई और चेन्नई की हालत पतली नजर आ रही है। 5 मैचों में लगातार चौथी हार के साथ मुंबई 2 पॉइंट्स लेकर 9वें स्थान पर है। टीम की गेंदबाजी और मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप नजर आ रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सीजन अब तक किसी डरावने सपने जैसा है। 5 मैचों में एक भी जीत नहीं मिलने के कारण वे सिर्फ 1 पॉइंट (रद्द मैच से) के साथ सबसे निचले यानी 10वें स्थान पर हैं।

मिड-टेबल में कांटे की टक्कर

पॉइंट्स टेबल के बीच में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला है। ये चारों टीमें 4-4 पॉइंट्स पर टिकी हुई हैं। आने वाले मैच इन टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसे होने वाले हैं।

पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

स्थान टीम मैच जीत हार पॉइंट्स
1 पंजाब किंग्स 5 4 0 9
2 आरसीबी (RCB) 5 4 1 8
3 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 8
4 SRH (हैदराबाद) 5 3 2 6
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 2

Tags