IPL 2026 Qualifier 2: ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए गुजरात टाइटंस ने कसी कमर; कोच पार्थिव पटेल ने खोला प्लान

IPL 2026 Qualifier 2: Gujarat Titans Gear Up to Stop Orange Cap Holder Vaibhav Suryavanshi; Coach Parthiv Patel Reveals the Plan
 
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, Indian Premier League 2026 -  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज (29 मई को) न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए इस नॉकआउट मैच में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी।

गुजरात टाइटंस को जहां पहले क्वालीफायर में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों एकतरफा शिकस्त झेलनी पड़ी थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से धूल चटाकर यहाँ तक का सफर तय किया है। राजस्थान की इस जीत के महानायक रहे 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 97 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब क्वालीफायर-2 से पहले गुजरात के पाले में वैभव को जल्द से जल्द पवेलियन भेजने की रणनीति पर मंथन चल रहा है।

हमने वीडियो देखकर बनाया है सीक्रेट प्लान  पार्थिव पटेल

आईपीएल 2026 में अब तक 15 मैचों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर अपना कब्जा जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं। मैच की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट और बैटिंग कोच पार्थिव पटेल से वैभव को रोकने की रणनीति पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा:जिस बेखौफ अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखना वाकई सुखद है। हालांकि, विरोधी टीम के तौर पर हमारी पूरी कोशिश यही रहेगी कि हम उन्हें क्रीज पर पैर जमाने का कोई मौका न दें और जल्दी आउट करें। हमसे पहले दूसरी टीमों ने भी उनके खिलाफ योजनाएं बनाई थीं, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। हमने वैभव की बैटिंग के वीडियो फुटेज खंगाले हैं और उनकी कमजोरियों पर काम किया है। उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज मैदान पर इस रणनीति को सही तरीके से लागू कर पाएंगे।"

उम्र की बात छोड़िए, वह एक अद्भुत टैलेंट हैं

पार्थिव पटेल ने वैभव की जमकर तारीफ की और उनकी उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि अब हमें उनकी उम्र (15 साल) को लेकर बात करना बंद कर देना चाहिए। वे एक असाधारण प्रतिभा हैं और क्रिकेट फैंस को उनकी बल्लेबाजी बेहद पसंद आ रही है। लेकिन एक कंपीटीटर होने के नाते, हमारा मुख्य लक्ष्य आज के मैच में उन्हें बांधकर रखना और रन बनाने के अवसरों को रोकना है।"

फाइनल की रेस: दोनों टीमों के पास आखिरी मौका

आज का मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जहां उसका सामना खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। गुजरात टाइटंस के पास जहां अपनी गलतियों को सुधारकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाने का मौका है, वहीं राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी के मौजूदा फॉर्म के दम पर खिताबी जंग में कदम रखने के लिए बेताब है।

Tags