IPL 2026, RCB vs DC : दिल्ली के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले बेंगलुरु को बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए स्टार ओपनर

IPL 2026, RCB vs DC: Major Blow for Bengaluru Ahead of Blockbuster Clash Against Delhi; Star Opener Ruled Out Due to Injury
 
Phil Salt
Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, 39th Match, Indian Premier League 2026 -  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसके चलते वे दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में अंतिम एकादश (Playing XI) का हिस्सा नहीं होंगे।

दिनेश कार्तिक ने की सॉल्ट की चोट की पुष्टि

आरसीबी के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल सॉल्ट की फिटनेस पर अपडेट देते हुए साफ किया कि सॉल्ट फिलहाल चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में भी वह बाहर रहे थे।  पिछले मैच में सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को आजमाया गया था, लेकिन वे 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। सॉल्ट की गैरमौजूदगी में एक बार फिर बेथेल पर ओपनिंग की जिम्मेदारी रहने की संभावना है।

"युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं विराट" - दिनेश कार्तिक

इस दौरान कार्तिक ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अनुशासन और अभ्यास की जमकर सराहना की। कार्तिक ने कहा विराट हर साल अपने खेल का बारीकी से आंकलन करते हैं और एक ठोस योजना के साथ मैदान पर उतरते हैं। विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान जैसे हमारे युवा खिलाड़ी उन्हें अभ्यास करते देख बहुत कुछ सीखते हैं। उनका अनुभव और समर्पण वाकई अद्भुत है।"

बदले की आग और पॉइंट्स टेबल का समीकरण

RCB इस समय आईपीएल 2026 में शानदार लय में है। टीम की वर्तमान स्थिति पर एक नज़र आरसीबी 7 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से टिकी है। इस सीजन में आरसीबी को जिन दो मैचों में हार मिली है, उनमें से एक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ थी। ऐसे में बेंगलुरु की टीम इस बार अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Tags