IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत, चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा; ईशान किशन चमके

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad's Explosive Victory—Crush Chennai Super Kings by 5 Wickets at Chepauk; Ishan Kishan Shines
 
Ishan Kishan
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, 63rd Match, Indian Premier League 2026 -  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घर एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। इस हाई-वोल्टेज मैच में हैदराबाद ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चेन्नई के गढ़ में सेंध लगाई और प्लेऑफ की रेस को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया।

चेन्नई की धीमी शुरुआत, कमिंस की कप्तानी गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक आक्रामक नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का पहले बल्लेबाजी का फैसला उस समय थोड़ा गलत साबित हुआ जब टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 180 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल रहे। कमिंस ने शानदार स्पेल डालते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने उनका अच्छा साथ देते हुए 2 शिकार किए।

ईशान किशन के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स

181 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। किशन ने मैदान के चारों तरफ आकर्षक शॉट्स खेलते हुए 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस आक्रामक पारी की बदौलत हैदराबाद ने 19वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर 181 रन बना लिए और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार थी:

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

Tags