IPL 2026 : कौन हैं मुकुल चौधरी? जिन्होंने 2.60 करोड़ की कीमत को किया सही साबित और तोड़ दिया ब्रावो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
हार के जबड़े से छीनी जीत
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम एक समय पूरी तरह पस्त नजर आ रही थी। 16वें ओवर तक मात्र 128 रनों पर टीम ने अपने 7 मुख्य विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से जीत नामुमकिन लग रही थी, लेकिन नंबर-7 पर उतरे मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके जड़कर मैच का पासा पलट दिया और आखिरी गेंद पर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
पिता के अधूरे सपने को दी नई उड़ान
राजस्थान के झुंझुनू से ताल्लुक रखने वाले मुकुल की सफलता के पीछे उनके पिता का अटूट विश्वास और संघर्ष छिपा है। एक इंटरव्यू में मुकुल ने बताया था मेरी माँ बताती हैं कि मेरे जन्म से पहले ही पिताजी का सपना था कि उनका बेटा बड़ा होकर क्रिकेटर बने। वे खुद क्रिकेट के दीवाने थे। हालांकि, शुरुआत में हमें काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, लेकिन पिताजी ने कभी मेरी जरूरतों में कमी नहीं आने दी। उन्होंने हर वह चीज उपलब्ध कराई जो मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए चाहिए थी।"
Mukul Chaudhary you beauty.pic.twitter.com/RsOQv8erjl
— VIRAT FAN (@pabitamallick90) April 9, 2026
मुकुल बचपन से ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े प्रशंसक हैं और उनकी फिनिशिंग स्टाइल में धोनी की झलक साफ दिखाई देती है।
दिग्गज ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी
मुकुल चौधरी ने अपनी इस पारी के साथ ही आईपीएल इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे अब आईपीएल के इतिहास में ड्वेन ब्रावो के बाद मात्र दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सफल रन चेज में 7 छक्के लगाए हैं।
इससे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। मुकुल ने 8 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
