IPL2024 DC vs RR Highlights : दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले गए  56वां मुकाबला किस टीम ने जीता 

IPL2024 DC vs RR Highlights : Which team won the 56th match played between Delhi and Rajasthan?
IPL2024 DC vs RR Highlights : दिल्ली और राजस्थान के बीच खेले गए  56वां मुकाबला किस टीम ने जीता 
 Indian Premier League 2024  : कल आईपीएल मैच का 56वां मुकाबला खेला गया था यह मुकाबला Delhi Capitals और Rajasthan Royals के बीच हुआ था और इन दोनों का मुकाबला Delhi  के  Arun Jaitley Stadium  के मैदान पर खेला गया था जहां  Rajasthan ने टॉस बार जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था |
 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। वही दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक पोरेल ने 65 रन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 50 रन बनाए वही राजस्थान की तरफ से कप्तान संजू सैमसन जड़ते हुए 86 रन बनाए और रियान पराग ने 27 रन बनाए, राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट का नुकसान पर 201 रन बना पाई थी इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से  मैच को अपना नाम लिया  |

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाये 


दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 20 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन और अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। फ्रेजर और पोरेल के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 26 गेंद में 60 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा शाई होप एक रन, अक्षर पटेल 15 रन और कप्तान ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक पोरेल ने 65 रनों की पारी खेली 


अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे गुलबदीन नईब ने 19 रन बनाए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। रसिख डार सलाम ने तीन गेंद में नौ रन और कुलदीप यादव ने दो गेंद में नाबाद पांच रन बनाए। रसिख पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। राजस्थान की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और चहल को एक-एक विकेट मिला। अक्षर और पोरेल के बीच तीसरे विकेट के लिए 25 गेंद में 42 रन की साझेदारी हुई। गुलबदीन नईब और ट्रिस्टन स्टब्स ने छठे विकेट के लिए 29 गेंद में 45 रन की साझेदारी निभाई। 

सैमसन और बटलर ने 33 गेंद में 63 रन की साझेदारी की


222 रन का पीछा करते हुए यशस्वी 4 पहले ही ओवर में खलील का शिकार बन गए। यहां से सैमसन और बटलर ने 33 गेंद में 63 रन की साझेदारी की। बटलर (19) को पटेल ने बोल्ड किया। पावरप्ले में राजस्थान ने दो विकेट पर 67 रन बनाए थे। सैमसन ने इसके बाद रियान पराग के साथ 36 रन की साझेदारी, जिसमें पराग के 27 रन थे। पराग को रसिख ने बोल्ड कर 11 ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 103 रन किया। सैमसन ने कुलदीप पर छक्का लगाकर 28 गेंद में आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन उनका पांचवां अर्धशतक रहा। सैमसन ने 13वें ओवर में रसिख पर दो छक्के और चौका लगाकर 18 रन बटोरे। 15वें ओवर में खलील ने लगातार चार वाइड फेंकीं। राजस्थान को 30 गेंद में 63 रन की जरूरत थी।

संजू सैमसन के कैच को लेकर हुआ विवाद 


16वें ओवर में मुकेश की गेंद पर सैमसन का होप ने बाउंड्री पर कैच लिया। कैच लेने के दौरान उनके जूते बाउंड्री लाइन से छूते लगे। तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। सैमसन ने अंपायर से बहस भी की और रिव्यू भी मांगा, लेकिन इसे नहीं माना गया। उन्होंने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके, छह छक्के लगाए। शुभम ने इसके बाद खलील पर छक्का, चौका लगाया, लेकिन वह भी 12 गेंद में 25 रन बनाकर उनकी गेंद पर आउट हो गए। राजस्थान को 18 गेंद में 41 रन चाहिए थे। कुलदीप ने 18वें ओवर में पहले फरेरा (1) और उसके बाद अश्विन (2) को आउट कर राजस्थान को मुश्किल में डाल दिया। अंतिम ओवर में राजस्थान को 29 रन चाहिए थे, लेकिन टीम नहीं बना सकी
 

Share this story