Ireland Out of Direct Qualification Race for ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले आयरलैंड को बड़ा झटका, अब सीधे नहीं मिलेगी आईसीसी टूर्नामेंट में एंट्री
पहला वनडे रद्द होने से समीकरण बिगड़े
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जहाँ टॉस तक नहीं हो सका। आयरलैंड को अगर आईसीसी वनडे रैंकिंग में सुधार कर सीधे विश्व कप में जगह बनानी थी, तो उसके लिए एक ही कठिन समीकरण था—उन्हें अफगानिस्तान को इस सीरीज में 5-0 से हराना था और साथ ही भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की हार की दुआ करनी थी। अब पहला मैच रद्द हो जाने के कारण आयरलैंड अधिकतम 4-0 से ही सीरीज जीत सकता है, जो डायरेक्ट एंट्री के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
वर्ल्ड कप क्वालीफायर का मुश्किल रास्ता
डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर होने का मतलब यह नहीं है कि आयरलैंड विश्व कप से बाहर हो गया है। अब टीम को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौर से गुजरना होगा, जिसमें दुनिया भर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
आईसीसी का नया क्वालीफायर फॉर्मेट
-
शीर्ष टीम: 10 टीमों के क्वालीफायर राउंड में जो टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहेगी, उसे सीधे विश्व कप का टिकट मिलेगा।
-
सुपर सीरीज: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एक 'सुपर सीरीज' खेली जाएगी। इस सीरीज की विजेता टीम को ही विश्व कप में अंतिम स्थान मिलेगा, जबकि बाकी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।
2023 में भी मुख्य दौर से चूक गई थी आयरलैंड
यह पहली बार नहीं है जब आयरलैंड को इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। 2023 के वनडे विश्व कप में भी आयरलैंड की टीम सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी और क्वालीफायर के सुपर-6 चरण से ही बाहर हो गई थी। अब 2027 के विश्व कप के लिए भी आयरलैंड को लंबा और चुनौतीपूर्ण क्वालिफिकेशन राउंड तय करना पड़ेगा।
