india vs pakistan t20 world cup 2026 live match जानिए भारत और पाकिस्तान में टॉस कौन जीता

Know who won the toss in India and Pakistan: Know who won the toss in India and Pakistan.
 
India vs Pakistan

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है   टी20 विश्व कप 2026 में आज का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक अपने-अपने दो मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम के छह अंक हो जाएंगे और वह सीधे सुपर-8 में जगह बना लेगी।

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा संभाल रहे हैं। मुकाबला टी20 विश्व कप 2026 का हिस्सा है और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर टिकी होंगी।

शाम 7 बजे शुरू होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान की टीमें शाम 7 बजे मैदान पर उतरेंगी। इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा, जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन साफ हो जाएगी। दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

कोलंबो में मौसम का हाल

मैच स्थल कोलंबो में इस वक्त आसमान में हल्के बादल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद 8 से 10 प्रतिशत तक हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, ज्यादा देर तक बारिश होने के संकेत नहीं हैं। बीच-बीच में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन पूरे मैच के धुलने की आशंका कम मानी जा रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 1 मैच पाकिस्तान के खाते में गया है। आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन बड़े मैच में दबाव और रणनीति अहम भूमिका निभाएगी।

टीम इंडिया का स्क्वाड

ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान का स्क्वाड

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे आज का मुकाबला सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि सुपर-8 का टिकट हासिल करने की लड़ाई है। ऐसे में फैंस को एक हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच देखने को मिल सकता है।

Tags