जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव: कबड्डी में रतसर इंटर कॉलेज और रस्साकशी में शिवजी इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
रतसर क्लस्टर के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, नरही में 26 से 30 नवंबर तक होगा ग्रैंड फाइनल
गड़वार (बलिया)। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' के अंतर्गत शनिवार को रतसर क्लस्टर के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रतसर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन चीनी मिल के डायरेक्टर एवं पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल महोत्सव के आयोजक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने रतसर क्लस्टर के विजेता खिलाड़ियों को 26 से 30 नवंबर तक नरही में आयोजित होने वाले ग्रैंड फाइनल में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया।
कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक कबड्डी फाइनल में उच्च प्राथमिक विद्यालय निहालपुर की टीम ने आईपीएस कॉन्वेंट स्कूल को 22-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल में रतसर इंटर कॉलेज ने शिवजी इंटर कॉलेज को 28-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, जूनियर बालक कबड्डी का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें शिवम एकादश ने बंगला बदनपुरा को 15-13 से शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की।
बालिका रस्साकशी प्रतियोगिता में शिवजी इंटर कॉलेज ने रतसर इंटर कॉलेज को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, जूनियर बालक रस्साकशी के फाइनल में शिवम एकादश ने शिवजी सिंह इंटर कॉलेज को पराजित किया।
क्रिकेट और फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
जूनियर बालक क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सरस्वती भवन, रतसर ने अमडरिया क्रिकेट क्लब को 11 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में पंचखोरा क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।\जूनियर बालक फुटबॉल के फाइनल में नादौली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तपनी को 4-1 से पराजित किया।
निर्णायकों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, अनूप राय, सचिन उपाध्याय, शमशाद खान, चंदन गुप्ता, सरदार वर्मा, राहुल राय, शिवदयाल यादव, रिंकू उपाध्याय, पवन पांडेय और बलवंत सिंह सहित अन्य लोगों ने निभाई।
इस अवसर पर उपेंद्र पांडेय, विजय प्रकाश वर्मा, मनोज सिंह, टुनटुन उपाध्याय, वेद खरवार, मनोज यादव, अशोक सिंह, अमित सिंह, नितेश सिंह, भोलू सिंह, भोला सिंह, शंभूनाथ वर्मा, शमीम अंसारी 'भोला', नन्दलाल सिंह, रोहित राजभर, राजेश मिश्रा, सोनू राय, राकेश चौबे, मनोज राय, मंटू राय, रामप्रवेश राजभर, देवेंद्र यादव, अजय यादव, रबींद्र राम, सोनू सिंह, रामजी सिंह, चंचल सिंह, मनोज राम और शमशेर खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने किया। खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।
