Kanpur Superstars vs Kashi Rudras, 4th Match : कानपुर सुपरस्टार्स ने किया नए खिलाड़ियों का ऐलान, 19 अगस्त को काशी रुद्रास से होगा आज होगा मुकाबला
चुने गए खिलाड़ी
-
शुभ खन्ना (प्रयागराज)
-
फ़ैज़ अहमद (कानपुर)
-
दमनदीप सिंह
-
दीपक राजपूत (आगरा)
-
अंश तिवारी (कानपुर)
-
अभिषेक यादव (इलाहाबाद)
-
विपिन ढाका (फरीदाबाद)
-
वीर वेदांत शर्मा
-
अंकुर शर्मा (मेरठ)
यह टीम युवाओं की ऊर्जा और अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव का बेहतरीन संगम है।
कोचिंग स्टाफ का बयान
कोचिंग टीम ने कहा, खिलाड़ियों का अनुशासन और मेहनत उन्हें इस बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा। हमें उम्मीद है कि टीम इस सीज़न में चैंपियनशिप की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करेगी।"
प्रबंधन का विश्वास
टीम मैनेजमेंट ने भी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा,कानपुर सुपरस्टार्स इस बार पूरी प्रतिबद्धता और जुनून के साथ मैदान में उतरेंगे। हमें विश्वास है कि यह टीम अपने प्रदर्शन से फैंस को रोमांचित करेगी और कानपुर की क्रिकेट विरासत को आगे ले जाएगी।"
अगली चुनौती – काशी रुद्रास के खिलाफ मैच
अब सभी की निगाहें 19 अगस्त को होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, जब कानपुर सुपरस्टार्स काशी रुद्रास से भिड़ेंगे। यह मैच नई टीम की असली ताकत को परखने का मौका होगा और दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि टीम अपने पहले ही बड़े मैच में कैसा प्रदर्शन करती है।

