LSG vs KKR IPL 2026 : इकाना में सुपर ओवर'का रोमांच रिंकू सिंह की आतिशबाज़ी के बाद कोलकाता ने लखनऊ को चटाई धूल
रिंकू सिंह का धमाका और मोहसिन खान का 'फाइफर'
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित किया कि वे बेहतरीन फिनिशर क्यों हैं। रिंकू ने मात्र 51 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की तूफानी पारी खेली। कैमरन ग्रीन ने भी 34 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जिसकी बदौलत KKR ने 7 विकेट पर 155 रन बनाए। लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और कोलकाता के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।
मोहम्मद शमी का आखिरी गेंद पर छक्का और टाई मैच
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी भी उतार-चढ़ाव भरी रही। मैच उस वक्त रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया जब आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए छक्के की जरूरत थी। अनुभवी मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर स्कोर बराबर कर दिया और मैच को सुपर ओवर में खींच लिया।
सुपर ओवर: लखनऊ का सरेंडर
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम दबाव नहीं झेल सकी। टीम ने मात्र 1 रन के कुल योग पर अपने दोनों विकेट गंवा दिए। 2 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर जीत अपनी झोली में डाल ली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।
