LSG vs DC: 141 रन बनाकर दबाव नहीं बना सकते , हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का आत्ममंथन

आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को अपने ही घर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही लखनऊ का सीजन का आगाज़ बेहद निराशाजनक रहा। मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की बल्लेबाजी, अपने बैटिंग ऑर्डर के प्रयोग और हार के मुख्य कारणों पर खुलकर अपनी बात रखी।
 
Rishabh Pant
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 5th Match, Indian Premier League 2026 -  इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 141 रनही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को महज 4 विकेट खोकर 17.1 ओवर्समें हासिल कर लिया।

पार्टनरशिप की कमी और 'रन आउट' का मलाल

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में ऋषभ पंत ने अपने रन आउट पर कहा कि वह इस झटके को पीछे छोड़ना चाहते हैं क्योंकि उस पर उनका नियंत्रण नहीं था। उन्होंने हार का बड़ा कारण बड़ी साझेदारियों का न होना बताया।इस पिच पर हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे। हम कोई बड़ी पार्टनरशिप करने में नाकाम रहे। हमने दाएं-बाएं हाथ के कॉम्बिनेशन (Left-Right combination) के साथ शुरुआत की थी ताकि विरोधी स्पिनर्स को रोका जा सके, लेकिन यह दांव सफल नहीं रहा।"

 

 गेंदबाजी अच्छी थी, लेकिन 'एक्स्ट्रा रन' पड़े भारी

लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए दिल्ली के 4 विकेट महज 26 रन पर चटका दिए थे। हालांकि, इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने मैच छीन लिया। इस पर पंत ने कहा:

  • छोटा लक्ष्य: 140-141 जैसे छोटे स्कोर के साथ विरोधी टीम पर लंबे समय तक दबाव बनाए रखना मुश्किल होता है।

  • अतिरिक्त रन: पंत ने स्वीकार किया कि टीम ने 20 अतिरिक्त (Extras) रन दिए, जो इतने छोटे स्कोर वाले मैच में निर्णायक साबित हुए।

क्या आगे भी ओपनिंग करेंगे ऋषभ पंत?

 

इस मैच में पंत, मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, जो चर्चा का विषय रहा। अपने बैटिंग ऑर्डर पर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा ओपनिंग करने का फैसला 50-50 वाला था। मैं आगे ओपनिंग जारी रखूँगा या नहीं, यह तय नहीं है, लेकिन इतना तय है कि मैं टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करना जारी रखूँगा।"

विवरण आंकड़े/जानकारी
LSG स्कोर 141/10 (20 ओवर)
DC स्कोर 142/4 (17.1 ओवर)
टर्निंग पॉइंट समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद साझेदारी
मैच का परिणाम दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से जीती

 

ऋषभ पंत के लिए बतौर कप्तान यह सीजन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही है। बल्लेबाजी क्रम में किए गए प्रयोगों और टीम के संतुलन को लेकर उन्हें अगले मैच से पहले ठोस रणनीति बनानी होगी, खासकर तब जब टीम के मालिक और मैनेजमेंट की नजरें प्रदर्शन पर टिकी हों।

Tags