LSG vs RCB: मैदान पर भिड़े क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन, मैच के बाद दिखा दोस्ताना अंदाज
क्रुणाल की बाउंसर से शुरू हुआ विवाद
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें Mitchell Marsh ने शानदार 111 रन की शतकीय पारी खेली। इसी बीच जब Nicholas Pooran बल्लेबाजी करने मैदान पर आए, तब पारी का 10वां ओवर Krunal Pandya कर रहे थे। ओवर की लगातार दो गेंदों पर क्रुणाल ने बाउंसर फेंकी। दूसरी बाउंसर पर पूरन ने एक रन लिया, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचते ही दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। स्थिति को संभालने के लिए फील्ड अंपायर और आरसीबी कप्तान को बीच में आना पड़ा। कुछ देर तक माहौल गर्म रहा, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
🚨Friendly Fighting Between Nicholas Pooran and Kurnal Pandya.😝#DCvsKKR #KKRvsDC #IPL2026 #amikkr #DelhiCapitals #KolkataKnightRiders #AxarPatel #KuldeepYadav #SunilNarine #YehHaiNayiDilli #AmiKKR pic.twitter.com/Ew4qLEHDOa
— Infinite Infos (@infiniteInfos) May 8, 2026
मैच के बाद दिखी शानदार बॉन्डिंग
मैच खत्म होने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई। खिलाड़ियों के हाथ मिलाने के दौरान क्रुणाल पांड्या और निकोलस पूरन का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला। पूरन ने मजाकिया अंदाज में पहले क्रुणाल को हल्का धक्का दिया और फिर उनकी गर्दन पकड़कर हंसते हुए बातचीत की।
दोनों खिलाड़ियों की यह कैमिस्ट्री देखकर फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, Krunal Pandya पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रह चुके हैं और उस दौरान उन्होंने पूरन के साथ कई मैच खेले थे। यही वजह है कि मैदान पर हुई बहस के बावजूद दोनों के रिश्तों में दोस्ती साफ नजर आई।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है लखनऊ
इस अहम जीत के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टीम के लिए यह जीत बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि अंक तालिका में बने रहने के लिए हर मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है।
