LSG vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया करारी शिकस्त

IPL 2026: Rajasthan Royals Hand Lucknow Super Giants a Crushing 40-Run Defeat
 
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, 32nd Match, Indian Premier League 2026 -  आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उनके घरेलू मैदान, 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम' में 40 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने इस सीजन की अपनी 5वीं जीत दर्ज कर ली है।

रवींद्र जडेजा की पारी ने राजस्थान को पहुँचाया 159 तक

मैच की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम को लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में रखा। हालांकि, अनुभवी रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और टीम के लिए सर्वाधिक 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। निर्धारित 20 ओवरों में राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ की ओर से अनुभवी मोहम्मद शमी, युवा प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके और राजस्थान को बड़े स्कोर से रोक दिया।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई लखनऊ की बल्लेबाजी

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। राजस्थान के गेंदबाजों के सामने लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। पहले ही ओवर से शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला अंत तक जारी रहा। पूरी टीम 18 ओवरों में महज 119 रनों पर सिमट गई। राजस्थान ने बेहतरीन क्षेत्ररक्षण और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर मैच 40 रनों से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।

Tags