ICC Champions Trophy, 2025 : इस चैंपियंस ट्रॉफी में टूट सकते है कई सारे रिकॉर्ड

ICC Champions Trophy, 2025 : Many records can be broken in this Champions Trophy
 
ICC Champions Trophy, 2025 : इस  चैंपियंस ट्रॉफी में टूट सकते है कई सारे रिकॉर्ड 

ICC Champions Trophy, 2025 : 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है। पाकिस्तान की मेजबानी में 8 टीमों के बीच मिनी वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए टक्कर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी। पहले इसे  ICC नॉकआउट ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। 

पाकिस्तान में 19 फरवरी से इसका 9वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। 8 साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। आखिरी बार 2017 में इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेली गई थी। इस चैंपियंस ट्रॉफी में टूर्नामेंट के इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं। चलिए, हम आपको 5 ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हैं।चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक 11 गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल लिया है। 

हालांकि इसमें से कोई भी गेंदबाज एक से ज्यादा बार ऐसा नहीं कर पाया है। भारत के रविंद्र जडेजा के पास दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने का मौका होगा। इन 11 गेंदबाजों में सिर्फ जडेजा ही इस बार खेल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 2002 से 2013 के बीच गेल ने इस टूर्नामेंट में 791 रन बनाए। 

एक्टिव बल्लेबाजों में विराट कोहली 529 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। रोहित के 481 रन हैं। इन दोनों के पास गेल से आगे निकले का मौका होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक एक बार भी 350 का स्कोर नहीं बना है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। 2004 में अमेरिका के खिलाफ उसने 347 रन बनाए हैं। 

पाकिस्तान की पिचों के देखते हुए इस रिकॉर्ड का टूटना तय ही है।चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल के नाम है। 2004 में में अमेरिका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 145 रन बनाए थे। अभी जैसी क्रिकेट हो रही है यह रिकॉर्ड टूटना तय ही माना जा रहा है। 

पाकिस्तान में हाल में वनडे डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड टूटा है। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे महंगा स्पेल पाकिस्तान के वहाब रियाज ने डाला है। 2017 में भारत के खिलाफ उन्होंने 8.4 ओवर में ही 87 रन दे दिए थे।  पाकिस्तान की पाटा विकेट को देखते हुए रियाज का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल नहीं दिख रहा। त्रिकोणीय सीरीज में ही शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 88 रन दिए थे।


 

Tags