एम.एल.के. पीजी कॉलेज की महिला हैंडबॉल टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया बलरामपुर का गौरव

M.L.K. PG College women’s handball team wins gold medal, brings glory to Balrampur
 
k0o-poi

लरामपुर, 24 अक्टूबर 2026। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के अंतर्गत आयोजित अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन शशि भूषण शरण सिंह महाविद्यालय, रेहरा, गोंडा में किया गया। इसमें राजा देवी बख्श महाविद्यालय, डोमराडीह, गोंडा की टीम उपविजेता रही।

महिला हैंडबॉल टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, आपसी तालमेल, अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय दिया। टीम की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को दी बधाई

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक एवं मानसिक मजबूती बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने भी टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, अनुशासन और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है।

oi

खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयासों का मिला परिणाम

महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. बी.एल. गुप्ता ने कहा कि महिला हैंडबॉल टीम की यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। सह-क्रीड़ा अध्यक्ष श्रीमती कृतिका तिवारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में महिला हैंडबॉल टीम ने डॉ. श्री नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। टीम की इस सफलता में डॉ. श्री नारायण सिंह के साथ महाविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सदस्यों का भी विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। टीम की स्वर्णिम उपलब्धि पर क्रीड़ा परिषद के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय और क्रीड़ा परिषद के सदस्यों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने दी।

Tags