Moises Henriques T20I Century Portugal vs Czechia:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए ठोका तूफानी शतक, 51 गेंदों में बनाए 111 रन

Moises Henriques Century for Portugal: Former Australian star Moises Henriques scored a stormy century for Portugal, scored 111 runs in 51 balls.
 
Moises Henriques

Moises Henriques T20I Century Portugal vs Czechia: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जन्मभूमि पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बतौर कप्तान खेलते हुए 39 वर्षीय हेनरिक्स ने फिनलैंड में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप सब-रीजनल क्वालिफायर में चेक रिपब्लिक (चेकिया) के खिलाफ 51 गेंदों में 111 रनों की आतिशी शतकीय पारी खेली।

यह हेनरिक्स के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 217.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े।

51 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक पारी

मोइसेस हेनरिक्स ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत पुर्तगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।हेनरिक्स का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2009 से 2021 के बीच 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 135 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए थे। वह आईपीएल में भी 62 मुकाबले खेल चुके हैं।

पुर्तगाल की लगातार चौथी जीत

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेक रिपब्लिक की टीम बारिश से प्रभावित मुकाबले में बुरी तरह लड़खड़ा गई। खेल रोके जाने तक चेकिया ने 8.5 ओवर में केवल 24 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के आधार पर पुर्तगाल को 91 रन से विजेता घोषित किया गया। यह टूर्नामेंट में पुर्तगाल की लगातार चौथी जीत रही।

अब स्पेन से होगी अहम भिड़ंत

पुर्तगाल का अगला मुकाबला 21 अगस्त को स्पेन से होना है। दोनों टीमें अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और लगातार चार मुकाबले जीत चुकी हैं। ऐसे में पुर्तगाल और स्पेन के बीच होने वाला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विजेता टीम 2028 ICC पुरुष टी20 विश्व कप के अगले क्वालीफायर राउंड में जगह बनाएगी।

हेनरिक्स बने पुर्तगाल की बल्लेबाजी के सबसे बड़े स्टार

39 वर्षीय मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल में हुआ है। हाल ही में उन्हें पुर्तगाल की टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था। टूर्नामेंट में अब तक वह तीन पारियों में 178 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। पुर्तगाल की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही है। टीम के तेज गेंदबाज सेबेस्टियन क्रूज डी ओलिवेरा चार मैचों में 9 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हेनरिक्स की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों की बेहतरीन फॉर्म के दम पर पुर्तगाल की नजर अब स्पेन को हराकर अगले क्वालीफायर में जगह बनाने पर होगी।

Tags