CSK vs RR IPL 2026 : एमएस धोनी की चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन राजस्थान के खिलाफ मैच से बाहर, जानें कब होगी 'थाला' की वापसी?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले सीएसके को एमएस धोनी के रूप में बड़ा झटका लगा है।
 
एमएस धोनी
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings, 3rd Match, Indian Premier League 2026 -   :  आईपीएल 2026 के तीसरे दिन आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भिड़ंत होनी है। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही सीएसके कैंप से एक बड़ी अपडेट सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

पिंडली की चोट बनी रुकावट

मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यास सत्र (ट्रेनिंग) के दौरान धोनी की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) आ गया था। इस चोट के कारण वे न केवल आज का मैच, बल्कि शुरुआती कम से कम दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि रिकवरी में समय लगा, तो धोनी पूरे अप्रैल माह के लिए मैदान से दूर रह सकते हैं।

डगआउट में भी नहीं दिखेंगे माही

धोनी के फैंस के लिए एक और मायूस करने वाली बात यह है कि वे टीम के साथ गुवाहाटी भी नहीं गए हैं। वे अभी चेन्नई में ही रहकर अपनी चोट का उपचार करा रहे हैं। इसका मतलब है कि आज के मैच के दौरान धोनी डगआउट में भी मौजूद नहीं रहेंगे।

संजू सैमसन और ऋतुराज पर दोहरी जिम्मेदारी

धोनी की अनुपस्थिति में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।

  • विकेटकीपिंग और ओपनिंग: धोनी की जगह संजू सैमसन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। साथ ही, कप्तान गायकवाड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि सैमसन उनके साथ पारी का आगाज (ओपनिंग) भी करेंगे।

  • सीनियर का साथ: राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके संजू सैमसन का अनुभव गायकवाड़ के लिए मैदान पर काफी मददगार साबित हो सकता है।

क्या सीएसके सीख पाएगी धोनी के बिना जीतना?

माना जा रहा है कि यह एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में यह सीएसके के लिए एक परीक्षा की तरह है कि वे अपने मार्गदर्शक के बिना मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। गायकवाड़ को अब यह साबित करना होगा कि टीम धोनी की अनुपस्थिति में भी जीत की कला जानती है।

Tags