Mumbai Indians ने रचा इतिहास, 229 रन चेज कर Lucknow Super Giants को हराया

Mumbai Indians Make History, Defeat Lucknow Super Giants by Chasing Down 229 Runs.
 
Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, 47th Match, Indian Premier League 2026 - IPL 2026 के 47वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में रन बरसते रहे और आखिरकार मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया। Mumbai Indians ने 229 रन के विशाल लक्ष्य को 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। इससे पहले मुंबई का सबसे बड़ा सफल पीछा इसी सीजन Kolkata Knight Riders के खिलाफ 221 रन था।

लखनऊ ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई के सामने लखनऊ ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। Nicholas Pooran ने 21 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। Mitchell Marsh ने 44 रन बनाए, जबकि Himmat Singh ने नाबाद 40 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में 228/5 तक पहुंचाया। मुंबई की ओर से Corbin Bosch सबसे सफल गेंदबाज रहे।

रोहित-रिकल्टन की तूफानी साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को Rohit Sharma और Ryan Rickelton ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह मुंबई की पकड़ में ला दिया।

  • रोहित शर्मा — 84 रन
  • रयान रिकल्टन — 83 रन

दोनों के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई ने 19वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।

इस सीजन मुंबई की तीसरी जीत

लखनऊ को हराकर मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की, जबकि Lucknow Super Giants को सीजन की सातवीं हार झेलनी पड़ी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians  :  Ryan Rickleton (wk), Naman Dheer, Suryakumar Yadav (c), Tilak Varma, Will Jacks, Raj Bawa, Corbin Bosch, Deepak Chahar, Jasprit Bumrah, AM Ghazanfar, Raghu Sharma

Lucknow Super Giants  :  Mitchell Marsh, Aiden Markram, Rishabh Pant (captain/wicketkeeper), Josh Inglis, Nicholas Pooran, Akshat Raghuvanshi, Himmat Singh, Mohammed Shami, Mohsin Khan, Avesh Khan, Prince Yadav.

Tags