Neeraj Chopra Classic 2025 : नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीता

Neeraj Chopra wins NC Classic 2025 title with 86.18m throw
 
Neeraj Chopra  Classic 2025  :  नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीता

Neeraj Chopra  Classic 2025  :   भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के असली चैंपियन हैं। एनसी क्लासिक 2025 में उन्होंने 86.18 मीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह थ्रो नीरज का दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।


जूलियस येगो ने रजत पदक किया अपने नाम

केन्या के अनुभवी एथलीट जूलियस येगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84.51 मीटर की थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने भी दमदार थ्रो करते हुए 84.34 मीटर तक भाला फेंका।

 प्रतियोगिता में प्रमुख खिलाड़ियों के थ्रो प्रदर्शन

एथलीट देश सर्वश्रेष्ठ थ्रो
नीरज चोपड़ा भारत 86.18 मीटर
जूलियस येगो केन्या 84.51 मीटर
रुमेश पथिरागे श्रीलंका 84.34 मीटर
सचिन यादव भारत 82.33 मीटर
कर्टिस थॉम्पसन अमेरिका 81.50 मीटर
लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ब्राजील 80.31 मीटर
साहिल सिलवाल भारत 77.48 मीटर
रोहित यादव भारत 77.11 मीटर
थॉमस रोहलर जर्मनी 75.85 मीटर
साइप्रियन मिर्जिग्लोड पोलैंड 79.04 मीटर

 नीरज की थ्रो का क्रमवार प्रदर्शन

  • पहला प्रयास: फाउल

  • दूसरा प्रयास: 82.22 मीटर

  • तीसरा प्रयास: 84.07 मीटर

  • चौथा प्रयास: फाउल

  • पांचवां प्रयास: 86.18 मीटर (सर्वश्रेष्ठ)

  • छठा प्रयास: 82.99 मीटर

भारतीय दल का प्रदर्शन

भारत की ओर से नीरज चोपड़ा समेत कुल 5 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया:

  • नीरज चोपड़ा – स्वर्ण पदक

  • सचिन यादव – 82.33 मीटर

  • यशवीर सिंह – 79.65 मीटर

  • साहिल सिलवाल – 77.48 मीटर

  • रोहित यादव – 77.11 मीटर

 दिग्गजों से सजी थी प्रतियोगिता

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 2016 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर (जर्मनी) और रजत विजेता जूलियस येगो (केन्या) जैसे नामी एथलीट भी शामिल थे। इसके अलावा कई शीर्ष भालाफेंक खिलाड़ियों जैसे अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, ब्राजील के लुइज मौरिसियो, चेकिया के मार्टिन कोनेकनी, पोलैंड के साइप्रियन मिर्जिग्लोड और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने भी अपनी चुनौती पेश की।

 

Tags