IND v NZ 2nd Test : वाशिंगटन सुंदर के आगे न्यूजीलैंड टीम हुई ढेर

IND v NZ 2nd Test: New Zealand team collapses in front of Washington Sundar
 
IND v NZ 2nd Test : वाशिंगटन सुंदर के आगे  न्यूजीलैंड टीम हुई ढेर 
India vs New Zealand, 2nd Test : साढ़े तीन साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करते हुए वाशिंगटन सुंदर ने हर किसी का दिल जीत लिया। पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड को पहले ही दिन 259 रन पर समेटने में ऊंचे कद के इस ऑफ स्पिनर ने अहम भूमिका निभाई।भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग इलेवन में आकाशदीप, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल को शामिल किया था। और रोहित शर्मा का ये दांव चल गया क्योंकि वाशिंगटन सुंदर ने एक दो नहीं बल्कि अकेले न्यूजीलैंड के सात विकेट झटके, जिसमें पांच बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। 

चलिए आपको सिलसिलेवार अंदाज में सुंदर के सारे विकेटों के बारे में बताते हैं।कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह बनाने वाले सुंदर ने अपनी ऑफ स्पिन गेंद से शानदार लय में चल रहे रचिन रविंद्र को चकमा दिया और गेंद विकेटों से टकरा गई। श्रृंखला के पहले मैच में 134 और नाबाद 39 रन की पारी खेलने वाले रविंद्र ने 65 रन का योगदान दिया। 

उनके आउट होने से भारतीय खेमे ने राहत की सांस ली।वाशिंगटन सुंदर ने इसके बाद टी-सेशन से पहले आखिरी गेंद पर टॉम ब्लंडेल (3 रन) को बोल्ड किया। किसी ऑफ स्पिनर के लिए यह ड्रीम डिलिवरी थी, जिसमें बल्लेबाज को ड्राइव के लि आमंत्रित किया और फिर बैट-पैड के बीच बड़े गैप के साथ क्लीन बोल्ड। बॉल में जितना अच्छा घुवाव था,

उतनी ही शानदार बाउंस भी मिली।सुंदर का तीसरा शिकार डेरिल मिचेल रहे। 53 गेंद में 18 रन बना चुके मिचेल फ्रंट फुट पर गेंद खेलना चाह रहे थे, लेकिन टर्न से पूरी तरह चूके। जोरदार अपील पर अंपायर ने भले नॉट आउट दिया था, लेकिन फिर भारत के डीआरएस पर फैसला बदलना पड़ा।टी-सेशल के तुरंत बाद न्यूजीलैंड को एक और करारा झटका। अब स्कोर 204/6 हो चुका था।ये एक सॉफ्ट डिसमिसल था। ग्लेन फिलिप्स मिड ऑफ के ऊपर से शॉट मारना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा हो न सका। वहां मुस्तैद रविचंद्र अश्विन ने एक आसान कैच पकड़ लिया। 

फिलिप्स ने 31 गेंद में नौ रन बनाए। न्यूजीलैंड को 236 रन पर सातवां झटका लगा और सुंदर के खाते में अब चौथा विकेट आ चुका था।45 महीने बाद वापसी करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का पहला फाइव विकेट हॉल कर लिया। साउदी एंगल के लिए खेल रहा थे, लेकिन बॉल लेग स्टंप पर पिच करती है और ऑफ स्टंप के बाहरी किनारे से टकरा जाती है। साउदी आठ गेंद में पांच रन बनाकर क्लीन बोल्ड। न्यूजीलैंड को 242 रन पर लगा आठवां झटका।

न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर एजाज पटेल को उन्हीं की कड़वी दवा का स्वाद चखना पड़ा। लैंथ बॉल का एजाज पटेल के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद स्किड हो गई और टर्न नहीं हुई। फुल लैंथ की बॉल, जो पिछले पैर से टकराते हुए विकेट पर जा लगती है। एजाज पटेल ने चार रन बनाए और न्यूजीलैंड ने 252 रन पर नौवां विकेट खोया।

न्यूजीलैंड को ऑलआउट करने के लिए सुंदर इससे सुंदर गेंद नहीं फेंक सकते थे। शॉर्ट लैंथ बॉल थी, जो ऑफ स्टंप पर रही, बल्लेबाज टर्न से बीट हुआ। सुंदर ने इस बार लंबाई को थोड़ा सा छोटा किया, और गेंद को ऑफ स्टंप पर रखा। सैंटनर टर्न से बीट हो गए। वह क्रीज पर खड़े रहे जबकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऑफ स्टंप से जा टकराई। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वाशिंगटन के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर: 23.1 ओवर में 59 रन पर 7 विकेट। सैंटनर 33 रन बनाकर आउट। न्यूजीलैंड की पारी 259 रन पर सिमटी

Tags