Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026 : साई सुदर्शन की ‘हैट्रिक’ के बाद भी नहीं मिली ऑरेंज कैप, रबाडा ने पर्पल कैप की रेस में लगाई छलांग

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026 : : Sai Sudharsan Misses Out on Orange Cap Despite a 'Hattrick'; Rabada Leaps Ahead in the Purple Cap Race.
 
: Sai Sudharsan

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, 56th Match, Indian Premier League 2026 -  Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad  IPL Match के बाद IPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक हो गई है। Sai Sudharsan ने लगातार तीसरे सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाकर खास उपलब्धि हासिल की, लेकिन इसके बावजूद वह ऑरेंज कैप अपने नाम नहीं कर सके।

साई सुदर्शन ने लगातार तीसरी बार पार किए 500 रन

Gujarat Titans के ओपनर साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 44 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह IPL 2026 में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब उनके 12 मैचों में 501 रन हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने IPL 2025 में 759 रन और IPL 2024 में 527 रन बनाए थे। लगातार तीसरे सीजन में 500+ रन बनाने का यह शानदार रिकॉर्ड है।

फिर भी Heinrich Klaasen के पास रही ऑरेंज कैप

हालांकि साई सुदर्शन की इस उपलब्धि के बावजूद ऑरेंज कैप Heinrich Klaasen के पास ही बनी हुई है। Sunrisers Hyderabad के बल्लेबाज क्लासेन ने गुजरात के खिलाफ 14 रन बनाए, जिसके बाद उनके कुल रन 508 हो गए।यही वजह रही कि साई सुदर्शन 501 रन तक पहुंचने के बाद भी ऑरेंज कैप हासिल नहीं कर सके।

Kagiso Rabada ने पर्पल कैप की रेस में की बराबरी

गेंदबाजी में Kagiso Rabada ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के बाद रबाडा के IPL 2026 में 12 मैचों में 21 विकेट हो गए हैं। उन्होंने विकेटों के मामले में Bhuvneshwar Kumar की बराबरी कर ली है।

फिर भी पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास

हालांकि 21 विकेट होने के बावजूद पर्पल कैप अभी भी Bhuvneshwar Kumar के पास है। इसकी वजह यह है कि भुवनेश्वर ने रबाडा से एक मैच कम खेलकर इतने विकेट हासिल किए हैं, इसलिए वह पर्पल कैप की दौड़ में आगे बने हुए हैं।

Tags